Skip to main content

48MP कैमरा और Hole-Punch डिस्प्ले के साथ Honor View 20 लॉन्च, जानें कीमत


Honor View 20 दो वेरियंट (6 GB रैम+128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज) में मिलेगा। इसके 6GB रैम वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये और 8 GB रैम वेरियंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है।

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei के सब-ब्रैंड Honor ने भारत में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Honor View 20 लॉन्च कर दिया है। भारत ही नहीं, यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ है। स्मार्टफोन में नॉच नहीं दी गई है और फ्रंट कैमरा के लिए पंच-होल दिया गया है, जो इसे दूसरे स्मार्टफोन से अलग बनाता है। यह 4.5mm का होल डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिया गया है। इसके अलावा, स्मार्टफोन का खास फीचर इसमें दिया गया 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक 3D कैमरा भी है। 
honor view 20 की price? https://amzn.to/2sSOdIE
Honor View 20 दो वेरियंट (6 GB रैम+128 GB स्टोरेज और 8 GB रैम + 256 जीबी स्टोरेज) में मिलेगा। इसके 6GB रैम वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये और 8 GB रैम वेरियंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है। कीमत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका सीधा मुकाबला OnePlus 6T से रहने वाला है। Honor View 20 की बिक्री ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon India और ऑफलाइन स्टोर्स पर की जाएगी। 

Honor View 20 के स्पेसिफिकेशंस 

जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं फोन की खास बात इसका कैमरा और यूनीक डिजाइन है। स्मार्टफोन में 19.5:9 का आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.4 इंच का फुल एचडी+ एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन में ऑक्टा-कोर Kirin 980 प्रोसेसर दिया गया है। 

कैमरे की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें सोनी का IMX586 CMOS सेंसर इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, फोन में ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) फीचर वाला 3D कैमरा भी दिया गया है। यह 3D कैमरा ऑब्जेक्ट की डेप्थ को डिटेक्ट कर सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का AI फ्रंट कैमरा है। ऐंड्रॉयड 9 पाई पर काम करने वाले ऑनर व्यू 20 में 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग को सपॉर्ट करती है। यह तीन कलर फैंटम ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और सफायर ब्लू में उपलब्ध होगा। 


Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp देगा 1.8 करोड़ रुपये, करें ये 'ग्रैंड चैलेंज' पूरा   Startup India WhatsApp Grand Challenge सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने भारत में एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है, जिसके तहत विजेताओं को कुल 1.8 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी पिछले कुछ सालों से WhtasApp एक चैट मैसेजिंग सर्विस से कहीं बढ़कर और जगहों पर अपने कदम बढ़ा रहा है. ये प्लेटफॉर्म WhatsApp ग्रुप के फॉर्म में लोकल सर्विस नेटवर्क उपलब्ध करा रहा है. ये ऐप कई बढ़ते व्यवसायों के लिए एक प्लेटफॉर्म भी रहा है और साथ ही नए स्टार्टअप को आगे बढ़ने में भी मदद करता है. इसके लिए वॉट्सऐप ने अपना एक अलग बिजनेस ऐप भी लॉन्च किया था, जिसमें ढेरों बिजनेस टूल्स मौजूद हैं. अब, कंपनी ऐसा कंटेंट लेकर आई है जो भारत में को बढ़ावा देने में मदद करेगी. वॉट्सऐप ने भारत में 'स्टार्टअप इंडिया वॉट्सऐप ग्रैंड चैलेंज' को लॉन्च किया है. इस कॉन्टेस्ट का आयोजन भारत में स्टार्टअप के साथ-साथ उद्यमी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. कॉन्टेस्ट में टॉप 5 विनर्स के लिए कुल पुरस्कार राशि 1.8 करोड़ रुपये है. ये कॉन्टेस्ट स...

"Instant Weight Loss Techniques"

 "तुरंत वजन घटाने की तकनीक" पिछले 5 महीनों से हमारे पाठक एक ऐसे प्रोडक्ट को लेकर बड़े उत्साहित हो रहे हैं जो पुरुषों और महिलाओं दोनों का ही वजन तेजी से और आसानी से घटा देता है, इस क्रांतिकारी तरीके को कई टीवी प्रोग्रामों में दिखाया जा चुका है और यह लगातार उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। अधिकतर डाइटों का पालन करना बड़ा कठिन होता हो। आपसे कहा जाता है कि आप अपने खाने की चीजों और समय में बड़े-बड़े बदलाव करें और यही कारण है कि वजन कम करना ज़्यादातर ऐसा लगता है मानो किसी ऊंचे पहाड़ की चढ़ाई करनी हो।   इस समाधान के लिए एक प्रोडक्ट वो ये GREE TEA.आप बिस्वास नहीं कर सकते की कितना फयदमंद है। आखिर  Green Coffee   में ऐसी क्या खास बात है?   लॉस एंजिल्स में स्थित अमेरिका के प्रसिद्ध हैल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट UCLA के द्वारा किए गए शोधों के मुताबिक- जब Green Coffee   नियमित रूप से ली जाती है तो हमारा मैटाबॉलिज़्म इतना तेज हो जाता है कि हमारे शरीर की चर्बी जलाने की आंतरिक क्षमता 318% तक बढ़ जाता है। Green Coffee Formula से 95% शुद्ध सत्त आ...
फिट रहना है तो गर्म पानी पिएं तले व भुने पदार्थों को खाने के बाद गर्म पानी पीने से गले से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है...    सब जानते हैं=  कि  पानी  पीना शरीर के लिए जरूरी है। अच्छी  हेल्थ  के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन ठंडे पानी की बजाय  गर्म पानी  के फायदे ज्यादा हैं। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। साथ ही कब्ज व पेट संबंधी रोग टिक हो जाते है।  स्किन ग्लो करेगी :  किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।  भूख बढ़ाए :  जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है।  मुंहासे :  मुंहासों की समस्या लड़कि...