Skip to main content
एजुकेशन लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 


आप विद्यालक्ष्मी पोर्टल के जरिए आवेदन करते हैं तो इस पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा

आजकल सभी बड़े बैंक आसान शर्तों पर एजुकेशन लोन मुहैया करा रहे हैं. इसके जरिए आप अपने सपने को पंख लगा सकते हैं.

आपको लोन की किस्त कोर्स खत्म करने के एक साल बाद या फिर नौकरी लगने के छह महीने के बाद शुरू करनी होगी. इस लोन को आपको 15 साल में चुकाना होगा.

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी कार्यक्रम'' उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को ऑनलाइन एजुकेशन लोन मुहैया कराने में सिंगल विंडो के रूप में मदद करती है. इस बेवसाइट के जरिये स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर ज्यादातर बैंकों की लोन स्कीम का विवरण है.

अगर आप विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिए एजुकेशन लोन का आवेदन करते हैं तो आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा.

इस पोर्टल के जरिये आवेदन करने का फायदा यह है कि आपका एजुकेशन लोन का आवेदन सभी बैंकों को एक साथ पहुंच जाता है. अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ती है.
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन कोरे 

  • इस पोर्टल में वही नाम भरना होगा जोकि आपकी हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज है.
  • सही मोबाइल नंबर भरना होगा. छात्र अपने माता-पिता या अभिवावक का भी मोबाइल नंबर दे सकते हैं
  • पोर्टल में सही ई-मेल आईडी भी दर्ज करनी होगी
  • ई-मेल आईडी दोबारा नहीं बदल सकते हैं
  • सभी तरह की जानकारी आपको इसी ई-मेल के जरिये भेजी जाएगी
कितना मिलेगा लोन ?
अगर आप देश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए एजुकेशन लोन का आवेदन करते हैं तो आपको बैंक 10 लाख रुपये तक का लोन देते हैं. जबकि अगर आपका एडमिशन विदेश के किसी अच्छे संस्थान में हो गया है तो 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है.

यदि आप चार लाख रुपये तक का लोन लेना चाहते हैं तो आपको किसी तरह की धनराशि अपने पास से जुटाने की जरूरत नहीं है.
यदि लोन की राशि चार लाख रुपये से अधिक है तो कुल लोन की पांच फीसदी धनराशि मार्जिन मनी के रूप में जमा करनी होगी.
वहीं, विदेश में पढ़ाई के लिए 15 फीसदी रकम खुद जमा करनी होगी. मार्जिन मनी वह रकम होती है, जो स्टूडेंट को खुद ही डाउनपेमेंट के तौर पर देनी पड़ती है. 

ये हैं जरूरी कागजात ?बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के मुख्य प्रबंधक केके माथुर का कहना है कि एजुकेशन लोन के लिए आवेदन करने के लिए आईडी प्रूफ, फोटोग्राफ, रेजीडेंस प्रूफ, माता-पिता का इनकम प्रूफ, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मार्कशीट लगानी होगी. 

इसके अलावा जिस संस्थान में आप पढ़ाई करने जा रहे हैं, उसका एडमिशन लेटर और पाठ्यक्रम की अवधि का प्रूफ जमा कराना होगा. बैंक16 साल से 35 साल के बीच उम्र वाले स्टूडेंट्स को ही बैंक लोन ऑफर करते हैं. 

4 लाख तक लोन पर सिक्योरिटी नहीं 
अगर आप चार लाख रुपये तक के शिक्षा ऋण के लिए आवेदन करते हैं तो छात्र को यह ऋण अपने माता-पिता के साथ संयुक्त रूप से लेना होगा. इसके लिए किसी प्रकार की सिक्योरिटी जमा करने की जरूरत नहीं होती. 

यदि आप चार लाख से 6.5 लाख रुपये के बीच लोन लेते हैं तो आपको किसी तीसरे व्यक्ति की गारंटी भी देनी होगी. यदि लोन की रकम 6.5 लाख रुपये से अधिक है तो बैंक आपको कोई संपत्ति बंधक रखने के लिए कह सकता है. 
इसके लिए प्रॉपर्टी के कागजात, एफडी, जीवन बीमा का बांड जमा कर सकते हैं. एजुकेशन लोन के लिए जरूरी बात यह भी है कि इसमें कमाने वाले माता-पिता या अभिभावक को सह आवेदक बनना पड़ता है. 

लोन चुकाने की शर्तें 
बैंक कोर्स खत्म होने के बाद छह महीने से एक साल तक एजुकेशन लोन चुकाने की छूट देते हैं. कुछ मामलों में यह छूट नौकरी मिलने के 3-6 महीने तक होती है. इसके बाद तय अवधि के अंदर लोन चुकाना होता है. 

यह अवधि 5 से 15 साल हो सकती है. अगर स्टूडेंट तय समय में कोर्स नहीं कर पाता है, तो बैंक लोन चुकाने की मियाद दो साल बढ़ा सकते हैं. 

एजुकेशन लोन के ऑनलाइन आवेदन की खास बातें:
 
  1. देश में शिक्षा के लिए 10 लाख, विदेश में पढ़ने के लिए 20 लाख तक मिलता है कर्ज
  2. एजुकेशन लोन के भुगतान में धारा 80(E)के तहत मिलती है आयकर में छूट
  3. यह छूट माता-पिता की आय में शामिल की जायेगी
  4. आप अपनी पसंद के बैंक में आवेदन कर सकते हैं
  5. बिना गारंटर लोन मिलने की भी सुविधा है.

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp देगा 1.8 करोड़ रुपये, करें ये 'ग्रैंड चैलेंज' पूरा   Startup India WhatsApp Grand Challenge सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने भारत में एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है, जिसके तहत विजेताओं को कुल 1.8 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी पिछले कुछ सालों से WhtasApp एक चैट मैसेजिंग सर्विस से कहीं बढ़कर और जगहों पर अपने कदम बढ़ा रहा है. ये प्लेटफॉर्म WhatsApp ग्रुप के फॉर्म में लोकल सर्विस नेटवर्क उपलब्ध करा रहा है. ये ऐप कई बढ़ते व्यवसायों के लिए एक प्लेटफॉर्म भी रहा है और साथ ही नए स्टार्टअप को आगे बढ़ने में भी मदद करता है. इसके लिए वॉट्सऐप ने अपना एक अलग बिजनेस ऐप भी लॉन्च किया था, जिसमें ढेरों बिजनेस टूल्स मौजूद हैं. अब, कंपनी ऐसा कंटेंट लेकर आई है जो भारत में को बढ़ावा देने में मदद करेगी. वॉट्सऐप ने भारत में 'स्टार्टअप इंडिया वॉट्सऐप ग्रैंड चैलेंज' को लॉन्च किया है. इस कॉन्टेस्ट का आयोजन भारत में स्टार्टअप के साथ-साथ उद्यमी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. कॉन्टेस्ट में टॉप 5 विनर्स के लिए कुल पुरस्कार राशि 1.8 करोड़ रुपये है. ये कॉन्टेस्ट स...

"Instant Weight Loss Techniques"

 "तुरंत वजन घटाने की तकनीक" पिछले 5 महीनों से हमारे पाठक एक ऐसे प्रोडक्ट को लेकर बड़े उत्साहित हो रहे हैं जो पुरुषों और महिलाओं दोनों का ही वजन तेजी से और आसानी से घटा देता है, इस क्रांतिकारी तरीके को कई टीवी प्रोग्रामों में दिखाया जा चुका है और यह लगातार उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। अधिकतर डाइटों का पालन करना बड़ा कठिन होता हो। आपसे कहा जाता है कि आप अपने खाने की चीजों और समय में बड़े-बड़े बदलाव करें और यही कारण है कि वजन कम करना ज़्यादातर ऐसा लगता है मानो किसी ऊंचे पहाड़ की चढ़ाई करनी हो।   इस समाधान के लिए एक प्रोडक्ट वो ये GREE TEA.आप बिस्वास नहीं कर सकते की कितना फयदमंद है। आखिर  Green Coffee   में ऐसी क्या खास बात है?   लॉस एंजिल्स में स्थित अमेरिका के प्रसिद्ध हैल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट UCLA के द्वारा किए गए शोधों के मुताबिक- जब Green Coffee   नियमित रूप से ली जाती है तो हमारा मैटाबॉलिज़्म इतना तेज हो जाता है कि हमारे शरीर की चर्बी जलाने की आंतरिक क्षमता 318% तक बढ़ जाता है। Green Coffee Formula से 95% शुद्ध सत्त आ...
फिट रहना है तो गर्म पानी पिएं तले व भुने पदार्थों को खाने के बाद गर्म पानी पीने से गले से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है...    सब जानते हैं=  कि  पानी  पीना शरीर के लिए जरूरी है। अच्छी  हेल्थ  के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन ठंडे पानी की बजाय  गर्म पानी  के फायदे ज्यादा हैं। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। साथ ही कब्ज व पेट संबंधी रोग टिक हो जाते है।  स्किन ग्लो करेगी :  किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।  भूख बढ़ाए :  जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है।  मुंहासे :  मुंहासों की समस्या लड़कि...