Skip to main content

फिट रहना है तो गर्म पानी पिएं


तले व भुने पदार्थों को खाने के बाद गर्म पानी पीने से गले से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है...   

सब जानते हैं= कि पानी पीना शरीर के लिए जरूरी है। अच्छी हेल्थ के लिए दिन में कम से कम 8 से 10 लीटर पानी पीना चाहिए। लेकिन ठंडे पानी की बजाय गर्म पानी के फायदे ज्यादा हैं। कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा जहरीले तत्व बाहर आ जाते हैं। साथ ही कब्ज व पेट संबंधी रोग टिक हो जाते है। 

स्किन ग्लो करेगी : किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी। 

भूख बढ़ाए : जिन लोगों को भूख न लगने की समस्या होती है, उन्हें एक ग्लास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। इससे भूख बढ़ जाती है। 

मुंहासे : मुंहासों की समस्या लड़कियों में ही नहीं आजकल लड़कों में भी देखी जा सकती है। इससे बचने के लिए खाली पेट सुबह गर्म पानी पिएं। इससे पिंपल्स से भी छुटकारा मिल जाएगा। 

खून की गति को बढ़ाना : खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए आप गर्म पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। 
झुर्रियां कम करता है : उल्टा-सीधा खाना खाने से शरीर के अंदर विषैले पदार्थ जम जाते हैं, जो शरीर को अंदर से कमजोर कर देते हैं। इंसान जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। इस समस्या को रोकने के लिए सुबह गर्म पानी पिएं। यह आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करता है, साथ ही पेट भी साफ रखता है। 

वजन कम करता है : अगर वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्म पानी पीना शुरू कर दें। ये आपको बिना व्यायाम के भी फिट रखेगा। बस रोज सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पिएं। गर्म पानी शरीर से अतिरिक्त चर्बी को घटा देता है और आपका शरीर स्लिम होने लगता है। 

पीरियड्स में आराम : पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अक्सर पेट दर्द की समस्या होती है। क्योंकि इस दौरान पैन मसल्स में खिंचाव होता है जो पेट दर्द का कारण बनता है। ऐसे में 1 गिलास गुनगुना पानी पीने से दर्द से राहत मिलती है। 
नाक और गले की समस्या में आराम : अगर नाक और गले में दिक्कत हो तो सांस लेने व कुछ खाने में बड़ी परेशानी होती है। खराश और खांसी भी बड़ी समस्या होती है। इन सभी रोगों से बचने और आराम पाने के लिए गर्म पानी से गरारा करें और गर्म पानी पिएं। 

पेट साफ रखे : गर्म पानी का एक फायदा यह भी है कि यह पेट को साफ रखता है, जिससे पाचन तंत्र ठीक रहता है। इससे पेट ठीक रहता है और कब्ज और पेट दर्द में आराम मिलता है। 

गर्म पानी के अन्य फायदे - बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी न पिएं, इसकी जगह गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। - ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। ऐसे में गर्म पानी को ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है। - गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है। - खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।


                                                

Comments

Popular posts from this blog

WhatsApp देगा 1.8 करोड़ रुपये, करें ये 'ग्रैंड चैलेंज' पूरा   Startup India WhatsApp Grand Challenge सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप ने भारत में एक कॉन्टेस्ट का आयोजन किया है, जिसके तहत विजेताओं को कुल 1.8 करोड़ रुपये की राशि दी जाएगी पिछले कुछ सालों से WhtasApp एक चैट मैसेजिंग सर्विस से कहीं बढ़कर और जगहों पर अपने कदम बढ़ा रहा है. ये प्लेटफॉर्म WhatsApp ग्रुप के फॉर्म में लोकल सर्विस नेटवर्क उपलब्ध करा रहा है. ये ऐप कई बढ़ते व्यवसायों के लिए एक प्लेटफॉर्म भी रहा है और साथ ही नए स्टार्टअप को आगे बढ़ने में भी मदद करता है. इसके लिए वॉट्सऐप ने अपना एक अलग बिजनेस ऐप भी लॉन्च किया था, जिसमें ढेरों बिजनेस टूल्स मौजूद हैं. अब, कंपनी ऐसा कंटेंट लेकर आई है जो भारत में को बढ़ावा देने में मदद करेगी. वॉट्सऐप ने भारत में 'स्टार्टअप इंडिया वॉट्सऐप ग्रैंड चैलेंज' को लॉन्च किया है. इस कॉन्टेस्ट का आयोजन भारत में स्टार्टअप के साथ-साथ उद्यमी क्षेत्र में विकास को बढ़ावा देने के लिए किया गया है. कॉन्टेस्ट में टॉप 5 विनर्स के लिए कुल पुरस्कार राशि 1.8 करोड़ रुपये है. ये कॉन्टेस्ट स...

"Instant Weight Loss Techniques"

 "तुरंत वजन घटाने की तकनीक" पिछले 5 महीनों से हमारे पाठक एक ऐसे प्रोडक्ट को लेकर बड़े उत्साहित हो रहे हैं जो पुरुषों और महिलाओं दोनों का ही वजन तेजी से और आसानी से घटा देता है, इस क्रांतिकारी तरीके को कई टीवी प्रोग्रामों में दिखाया जा चुका है और यह लगातार उपयोग करने के लिए सुरक्षित है। अधिकतर डाइटों का पालन करना बड़ा कठिन होता हो। आपसे कहा जाता है कि आप अपने खाने की चीजों और समय में बड़े-बड़े बदलाव करें और यही कारण है कि वजन कम करना ज़्यादातर ऐसा लगता है मानो किसी ऊंचे पहाड़ की चढ़ाई करनी हो।   इस समाधान के लिए एक प्रोडक्ट वो ये GREE TEA.आप बिस्वास नहीं कर सकते की कितना फयदमंद है। आखिर  Green Coffee   में ऐसी क्या खास बात है?   लॉस एंजिल्स में स्थित अमेरिका के प्रसिद्ध हैल्थ रिसर्च इंस्टीट्यूट UCLA के द्वारा किए गए शोधों के मुताबिक- जब Green Coffee   नियमित रूप से ली जाती है तो हमारा मैटाबॉलिज़्म इतना तेज हो जाता है कि हमारे शरीर की चर्बी जलाने की आंतरिक क्षमता 318% तक बढ़ जाता है। Green Coffee Formula से 95% शुद्ध सत्त आ...