Skip to main content

सलमान खान 

Biography

जन्म दिन
27 Dec 1965 (आयु 53)



अब्‍दुल रशीद सलीम सलमान खान उर्फ सलमान खान हिन्‍दी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता तो हैं हीं, इसके साथ-साथ वे निर्माता, टेलीविजन पर्सनालिटी और समाजसेवी भी हैं। लोग उन्‍हें प्‍यार से सल्‍लू भाई, भाईजान आदि नामों से पुकारते हैां उन्‍होंने अपने करियर में कई छोटी-बड़ी फिल्‍मों में काम किया और धीरे धीरे उनके प्रशंसकों की संख्‍या लगातार बढ़ती गईा उन्‍होंने इंडस्‍ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्‍थापित किया है|

पृष्‍ठभूमि-
सलमान खान का जन्‍म इंदौर, मध्‍य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम सलीम खान है जो कि मशहूर फिल्‍म लेखक रहे हैं। उनकी मां का नाम सुशीला चरक है। उनके पिता जम्‍मू कश्‍मीर से हैं तो वहीं उनकी मां महाराष्‍ट्रीयन हैं। पूर्व अभिनेत्री हेलेन उनकी सौतेली मां हैं। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम अरबाज खान और सुहेल खान है। अरबाज की शादी पूर्व में वीजे रहीं और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान से हुई है। सलमान की दो बहनें भी हैं जिनका नाम अलवीरा और अर्पिता है।
पढ़ाई-
सलमान खान की पढ़ाई सिंधिया स्‍कूल, ग्‍वालियर से हुई है जहां वे अपने भाई अरबाज खान के साथ पढ़ते थे। इसके बाद की पढ़ाई उन्‍होंने मुंबर्इ के बांद्रा इलाके में स्थित सेंटस्‍टैनिसलॉस हाईस्‍कूल से की।

करियर-
सलमान खान ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्‍म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। मुख्‍य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फिल्‍म 'मैंने प्‍यार किया' थी जो कि सुपरहिट रही थी। उनकी फिल्‍म 'हम आपके हैं कौन' ने सभी का दिल जीता तो वहीं फिल्‍म 'तेरे नाम' में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और अपने अभिनय से उन्‍होंने सभी को भावुक कर दिया। इस फिल्‍म में सलमान को लेकर उनके फैंस की दीवानगी कुछ यूं थी कि उन्‍होंने सलमान की तरह ही अपने बालों की स्‍टाइल रख ली और वह हेयर स्‍टाइल 'तेरे नाम' नाम से मशहूर हो गई। इसके बाद उन्‍होंने कई फिल्‍मों में काम किया लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनके प्रशंसकों में इसलिए भी इजाफा हुआ क्‍योंकि उन्‍हें एक्‍शन फिल्‍मों में ज्‍यादा पसंद किया गया। फिल्‍म 'वांटेड' के बाद से उन्‍होंने लगातार हिट फिल्‍मों की झड़ी लगा दी।
प्रसिद्ध फिल्‍में-
मैंने प्‍यार किया, पत्‍थर के फूल, साजन, अंदाज अपना अपना, हम आपके हैं कौन, करन अर्जुन, खामोशी, जुड़वा, प्‍यार किया तो डरना क्‍या, बंधन, बीवी नं 1, हम दिल दे चुके सनम, हम साथ साथ हैं, दुल्‍हन हम ले जाएंगें, तेरे नाम, गर्व, मुझसे शादी करोगी, नो एंट्री, क्‍योंकि, पार्टनर, युवराज, वांटेड, दबंग, बाडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, कि‍क,बजरंगी भाईजान, टाइगर जिंदा है, रेस 3, जैसी फिल्‍मों से वे इंडस्‍ट्री के सुपरस्‍टार बने। 

                                                      THANKS

Comments

Popular posts from this blog

एजुकेशन लोन लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?  आप विद्यालक्ष्मी पोर्टल के जरिए आवेदन करते हैं तो इस पोर्टल पर पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा आजकल सभी बड़े बैंक आसान शर्तों पर एजुकेशन लोन मुहैया करा रहे हैं. इसके जरिए आप अपने सपने को पंख लगा सकते हैं. आपको लोन की किस्त कोर्स खत्म करने के एक साल बाद या फिर नौकरी लगने के छह महीने के बाद शुरू करनी होगी. इस लोन को आपको 15 साल में चुकाना होगा. प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी कार्यक्रम'' उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को ऑनलाइन एजुकेशन लोन मुहैया कराने में सिंगल विंडो के रूप में मदद करती है. इस बेवसाइट के जरिये स्कॉलरशिप के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. इस वेबसाइट पर ज्यादातर बैंकों की लोन स्कीम का विवरण है. अगर आप विद्या लक्ष्मी पोर्टल के जरिए एजुकेशन लोन का आवेदन करते हैं तो आपको इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होगा. इस पोर्टल के जरिये आवेदन करने का फायदा यह है कि आपका एजुकेशन लोन का आवेदन सभी बैंकों को एक साथ पहुंच जाता है. अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग आवेदन फार्म भरने की जरूरत नहीं पड़ती है. कैसे करें ऑनल...
दिल्ली के डॉक्टर ने खोजा प्रतिदिन 1 किलो वजन कम करने का आसान तरीका बिना किसी कसरत या परहेज के   डॉ. कुमैल की आश्चर्यजनक खोज...   हर आम दिन की तरह ही वो भी एक आम दिन था जिस दिन मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गयी। मैं अपने बायो-इंजीनिरिंग क्लासेज में पढ़ाने और एम्स टीचिंग हॉस्पिटल में चक्कर लगाने के बीच में था तभी मेरी मां का फोन आया। उन्हें पता था कि मैं काम में व्यस्त होऊंगा तो वो कभी फोन नहीं करती थी जब तक की कोई महत्वपूर्ण काम नहीं हो। जब मैंने उनका नाम अपने फोन में देखा तो मैं तुरंत ही घबरा गया और फोन उठाया। आगे उन्होंने जो मुझे बताया उसने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया। मेरे छोटे भाई कपिल, जो सिर्फ 33 साल का था, उसे बहुत बड़ा हार्ट अटैक आया था और उसे एम्बुलेंस द्वारा उसी अस्पताल लाया जा रहा था जहां मैं काम करता था। मैं क्लास से बाहर निकला और दौड़ते हुए नीचे की ओर गया। मेरी आंख में आंसू आ गए थे और मैं सोचने लगा था कि क्या मेरा भाई ठीक होगा? हार्ट अटैक कितनी बुरी तरीके से आया होगा? क्या उसे ऑपरेशन की जरुरत पड़ेगी? मैं जानता था कि मैं अपने भ...
Mobile Update Kaise Karte Hai Best Tarika(hindi). बहुत से यूजर  ये question   करते है कि  मोबाइल को अपडेट करने से क्या होता ?  तो आपको बताना चाहेंगे कि मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट करने से ना सिर्फ परफॉरमेंस अच्छी होती है, बल्कि फोन की सिक्योरिटी भी बेहतर होती है। कंपनियां सभी android mobiles में समय-समय पर  software update देती रहती है, जिससे पुराने सॉफ्टवेयर की कमियों को दूर किया जा सके। अगर आपके पास भी एक एंड्राइड स्मार्टफोन है, तो मोबाइल अपडेट करने का तरीका आपको जरूर पता होना चाहिए। चलिए इस पोस्ट में जानते है कि  Samsung, Sony, Vivo, Mi, LG, Micromax, Oppo mobile को अपडेट कैसे करते है ? मोबाइल को अपडेट करने से क्या होता ? बहुत से लोगो का ये भी मानना हो सकता है कि फ़ोन अपडेट करने से इंटरनल स्टोरेज कम हो जाता है, जिससे उसके फ़ोन में एप्लीकेशन के लिए कम जगह बचता है। लेकिन इस बात को भी ध्यान रखें कि मोबाइल सॉफ्टवेयर अपडेट रखने से फ़ोन में installed सभी एप्लीकेशन बेहतर काम करते है यहाँ Auto-download over wi-fi ऑप्श...